उसका पति कौन है – Vikram Betal story in Hindi – uska pati kon hai ?

 

Vikram Betal story in Hindi - uska pati kon hai

 

” उसका पति कौन है “

Vikram Betal story

 

Vikram Betal story , दोस्तों ये बहुत ही मजेदार और रोमांच से भरपूर  Betaal Pachisi में से एक कहानी है  uska pati kon hai  .

तो चलिए शुरू करते है आज की ये कहानी :-

ये  Vikram aur Betaal हिंदी कहानी कुछ इस तरह से शुरू होती है :-  

एक रात घने जंगल मे विक्रम , बेताल को लेने जा रहे थे। उस जंगल मे बहुत भयानक और डरावनी आवाजे आ रही थी । तेज हवाएं और बिजली कड़क रही थी। काफी दूर पैदल चलने के बाद विक्रम ने बेताल को पेड़ पर उल्टा लटका हुआ देखा।

विक्रम ने बेताल को कंधे पर रखा। और जैसा कि आप सब जानते हैं  बेताल की  कहानी शुरू होती है |

तब बेताल ने विक्रम को एक कहानी सुनाई।

उज्जैन नाम के एक गांव में एक अमीर सौदागर का बेटा (रतन) रहता था। रतन बहुत सुंदर था। गांव की सारी लड़किया उसे पसंद करती थी। लेकिन वह किसी की तरफ ध्यान नही देता था। रतन ‘काली माँ की’ बहुत पूजा करता था।

वह रोज काली माँ के मंदिर जाता था। एक बार मंदिर से बाहर निकलते हुए रतन ने सामने एक सुंदर लड़की को देखा। लड़की को देखते ही उसे प्रेम हो गया।
कुछ दिनों बाद रतन काली मां के मंदिर में गया और काली मां से कहा , माँ आज मेरा पूजा करने में मन नही लग रहा है।

मैं एक लड़की से प्रेम करता हूँ। मै उससे शादी करना चाहता हूँ। यदि मेरी एक महीने में उस लड़की से शादी हो गयी, तो मैं अपना सिर धड़ से अलग करके आपके चरणों मे सौंप दूंगा।

 

Vikram Betal story in Hindi - uska pati kon hai


एक दिन रतन की तबियत बिगड़ गयी। रतन का दोस्त रतन के पास गया और उससे पूछा की तुम्हारी तबीयत कैसे बिगड़ गयी।

तब रतन ने बताया – वह एक लड़की से प्रेम करता है। वह उससे शादी करना चाहता है। उसके दोस्त ने कहा कि तुम चिंता मत करो, मैं उस लड़की का पता लगाऊंगा,

रतन के दोस्त ने उस लड़की का पता लगाया और उस लड़की के पिता से शादी के बारे में बात करके मना लिया। एक महीने में रतन और लड़की की शादी हो गई।
एक महीना बीत जाने के बाद उसे याद आया कि उसने काली मां से वादा किया था। उसे पूरा करने का वक्त आ गया है।

अगले दिन रतन की पत्नी,दोस्त और रतन तीनो घर से बाहर गए। रतन ने अपनी पत्नी और दोस्त को मंदिर के बाहर खड़ा रहने के लिए कहा। काफी देर के बाद दोस्त ने सोचा कि रतन अभी तक आया क्यों नही है।

मैं अंदर जाकर देखता हूं। दोस्त अंदर जाता है और देखकर चौक जाता है, कि उसका दोस्त मरा पड़ा है। वह सोचता है कि अब वह बाहर जाकर क्या जबाब दूंगा। सब लोग तो यही सोचेंगे, कि मैने रतन को दौलत के लिए मार दिया है,

तो वह भी अपना सिर काट देता है। काफी देर इंतजार करने के बाद रतन की पत्नी अंदर जाती है और देखती है कि वे दोनों मरे पड़े है।

 

Vikram Betal story in Hindi – kali ma mandir

 

रतन की पत्नी यह सब बर्दाश्त नही कर पाती है और वह भी तलवार उठाती है और जैसे ही वह अपना सिर काटने वाली होती है

तभी काली मां प्रकट होती है और कहती है – “बेटी तुम्हे अपनी जान देने की जरूरत नही है। मैं तुम्हें एक वरदान देती हूं। तुम इनके सिर इनके धड़ से लगा दोगी तो ये जिंदा हो जाएंगे।”

रतन की पत्नी जल्दी – जल्दी में अपने पति का सिर दोस्त के शरीर पर लगा देती है और दोस्त का सिर अपने पति के शरीर पर लगा देती है।

अब बेताल विक्रम से पूछता है कि उस लड़की का पति कौन होगा ?

उत्तर जानने से पहले अब आप लोग भी सोचिये कि उस लड़की का पति कौन होना चाहिए !

बिलकुल ईमानदारी से अपने उत्तर नीचे कमेंट में बताईये |

विक्रम का उत्तर: 
विक्रम कहता है कि इंसान का चेहरा ही उसकी पहचान होती है।
उसके दोस्त के शरीर पर पति का सिर लगा है वही उस लड़की का पति कहलाएगा।

vikram aur Betaal , यह सुनकर बेताल तुरंत उसी वीरान जंगल में उसी पेड़ के पास चला गया | अगली कहानी के लिए  Vikram Betal story ,  Betaal Pachisi के साथ जुड़े रहिये |

( Moral story in Hindi )

Leave a Comment